उधार के पैसे मांगने पर बलात्कार के आरोप में फंसाने की धमकी, सनसनीखेज मामला
बीकानेर । उधार दिए रुपए वापस मांगने पर छेड़छाड और बलात्कार के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में नयाशहर पुलिस थाने में स्वरूपदेसर निवासी हरीराम ने एक महिला और उसके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। परिवादी ने घटना एक फरवरी 2025 को मुरलीधर व्यास कॉलोनी की बताई है।
पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि आरोपी के साथ उसकी पहले से जान पहचान थी। ऐसे में उसने जरूरत के समय में आरोपी को उधार में रुपये दिए थे। जब उसने रुपए वापस मांगे, तो देने से मना कर दिया।
धमकी देकर और भी मांगा गया पैसा
इतनी ही नहीं किया, बल्कि आरोपियों ने उस पर छेड़छाड़ और बलात्कार का झूठा मुकदमा दर्ज करवाने की धमकी देकर और भी पैसे मांगे। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।
एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास