निवेशकों का पसंदीदा बना ये आईपीओ
नई दिल्ली। आज कई आईपीओ( IPO GMP) का सब्सक्रिप्शन खरीदने का आखिरी दिन है। इनमें से ही एक Global Civil Projects IPO भी एक है। इसका जीएमपी (Global Civil Projects IPO GMP) सुबह 9.52 बजे 15 रुपये चल रहा है। निवेशकों को इससे 21.13 फीसदी मुनाफा हो सकता है।
लाभ के बारे में जानने से पहले आइए Globe Civil Projects IPO से जुड़ी बेसिक जानकारी जान लेते हैं।
Globe Civil Projects IPO से जुड़ी जानकारी
- प्राइस बैंड- 67 रुपये से 71 रुपये
- लॉट साइज- 211 शेयर्स
- न्यूनतम निवेश- 14,981 रुपये
- इश्यू प्राइस- 86 रुपये
- निवेश का आखिरी दिन- आज, 26 जून 2025
इसका इश्यू इस आईपीओ का प्राइस बैंड 67 रुपये से लेकर 71 रुपये है। इसका लॉट साइज 211 शेयर्स का है। इसे खरीदने के लिए 14,981 रुपये न्यूनतम निवेश करने होंगे। इसका ग्रे मार्केट में अभी प्रीमियम 15 रुपये चल रहा है। इस हिसाब से प्राइस 86 रुपये हो सकता है।
हालांकि जीएमपी हमेशा बदलता रहता है, जीएमपी और आईपीओ से जुड़ी जानकारी के लिए जागरण बिजनेस पढ़ते रहें। इस आईपीओ के तहत कंपनी 1,67,60,560 शेयर्स इश्यू करना चाहती है।
कितने लोगों ने किया सब्सक्रिप्शन के लिए अनुरोध?
इस आईपीओ में निवेशकों की खास रुचि दिख रही है। कल 25 जून तक Globe Civil Projects IPO के लिए 17,90,07,336 अनुरोध किए जा चुके हैं। इनमें से 9,80,84,827 रिटेल निवेशक हैं।
गंगा जलमार्ग का होगा कायाकल्प, 2.20 मीटर गहराई से आसान होगा जहाजों का सफर
15 सितंबर से बदलेगा मेट्रो का शेड्यूल, शाम 5 बजे बाद 15 मिनट में आएगी ट्रेन
एक सिक्के पर 400 रुपये का कमीशन, नकली सिक्कों के धंधे ने उड़ाए जांच एजेंसियों के होश
जयपुर में परिवार का कत्ल करने वाला दरिंदा पुलिस के हत्थे चढ़ा, खाटू श्यामजी से लौटते वक्त पकड़ा
कोरबा में युवक की दबंगई! तलवार लहराकर मोहल्ले में फैलाई दहशत, पुलिस से भी भिड़ा