कुत्ता गुम होने पर आरक्षक से मारपीट करने वाला RI सस्पेंड, ASP करेंगे जांच
कुत्ता गुम होने पर आरक्षक से मारपीट करने वाला RI सस्पेंड, ASP करेंगे जांच
खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में आरआई स्तर के पुलिस अधिकारी द्वारा अपने ही आरक्षक के साथ मारपीट करने का मामला तूल पकड़ गया है। कुत्ता गुम होने पर आरक्षक की पिटाई और गाली-गलौज के आरोप सामने आने के बाद आदिवासी संगठन जयस ने बुधवार दोपहर खंडवा-बड़ौदा हाईवे पर चक्काजाम कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। संगठन ने पीड़ित आरक्षक और उनकी पत्नी की शिकायत के आधार पर आरोपी आरआई पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
जानकारी के मुताबिक, खरगोन पुलिस लाइन में पदस्थ रक्षित निरीक्षक (आरआई) सौरभ कुशवाह पर अपने बंगले पर तैनात आरक्षक राहुल चौहान से मारपीट करने का आरोप है। राहुल चौहान और उनकी पत्नी जयश्री ने आरोप लगाया कि 23 अगस्त की रात आरआई ने उन्हें बेल्ट और चप्पल से पीटा और गाली-गलौज की। शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने समाजजनों से मदद मांगी। इसके बाद जयस कार्यकर्ता पीड़ित दंपत्ति के साथ थाना परिसर पहुंचे और हाईवे जाम कर नारेबाजी की।
हंगामे के बाद बुधवार देर शाम खरगोन एसपी धर्मराज मीना ने मामले को गंभीर मानते हुए आरआई सौरभ सिंह कुशवाह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एसपी ने आदेश में उल्लेख किया कि शिकायत और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो/फोटो से घटना की पुष्टि होती है।
वहीं, मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए निमाड़ रेंज डीआईजी सिद्धार्थ बहुगुणा ने इसकी जांच बुरहानपुर एएसपी अंतरसिंह कनेश को सौंपी है। अब पुलिस विभाग पर इस मामले में सख्त कार्रवाई की निगाहें टिकी हुई हैं।
मालदा: SIR में शामिल न्यायिक अधिकारियों को बनाया बंधक, वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने का विरोध
अमित शाह की हुंकार: पूरा बंगाल ममता को विदाई देने के लिए तैयार
कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए CBSE ने जारी किया नया सिलेबस
होमगार्ड प्लाटून कमांडर भर्ती रद्द, हाई कोर्ट ने नए विज्ञापन के दिए निर्देश