शानदार ट्रांसफॉर्मेशन के बाद Ram Kapoor का नया सरप्राइज
नई दिल्ली। बॉलीवुड और टीवी स्टार राम कपूर बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के बाद से ही लाइमलाइट में है। हर कोई बस एक्टर की तारीफ कर रहा है। जल्द ही वो स्क्रीन पर भी वपासी कर रहे हैं। इस बीच वो अपनी शानदार कार को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। राम कपूर पहले भारतीय बन गए हैं, जिन्होंने 5.21 करोड़ रुपये की अल्ट्रा-लग्जरी हाइब्रिड SUV खरीदी है।
यह कार उनकी पहले से ही शानदार कार कलेक्शन में नया इजाफा है। सोशल मीडिया पर राम की इस कार की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। आइए, इस खबर की पूरी डिटेल जानते हैं।
राम कपूर की नई लग्जरी कार
राम कपूर ने हाल ही में एक अल्ट्रा-लग्जरी कार, लैंबॉर्गिनी उरुस SE, खरीदी है, जिसकी कीमत 5.21 करोड़ रुपये है। इस हाइब्रिड SUV की शुरुआती कीमत 4.57 करोड़ रुपये है, लेकिन राम ने इसे खास कस्टमाइजेशन के साथ लिया है। वायरल तस्वीरों और वीडियो में राम को डीलरशिप पर कार की डिलीवरी लेते और इसके साथ पोज़ देते देखा गया।
उन्होंने इस कार को स्टाइलिश वर्डे गिया रंग में चुना, जो इसकी खूबसूरती को और बढ़ाता है। एक वीडियो में राम डीलरशिप स्टाफ से बात करते और कार के ड्राइवर सीट पर बैठकर इसका लुत्फ उठाते दिखे।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटोज
राम कपूर की इस नई कार की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहे हैं। फैंस उनकी इस उपलब्धि की तारीफ कर रहे हैं। X पर एक यूजर ने लिखा, "राम कपूर की नई लैंबॉर्गिनी उरुस SE देखकर मजा आ गया। उनके नए लुक के साथ ये कार परफेक्ट है!"
एक अन्य पोस्ट में लिखा, "राम कपूर और उनकी पत्नी गौतमी ने 4.57 करोड़ की इस लग्जरी कार को अपने कलेक्शन में शामिल किया।" यह कार अपनी रेयर कस्टमाइजेशन और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है।
राम कपूर का करियर
राम कपूर टीवी और बॉलीवुड में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए मशहूर हैं। उन्होंने कस्सम से, बड़े अच्छे लगते हैं जैसे टीवी सीरियल्स से घर-घर में पहचान बनाई। बॉलीवुड में उनकी फिल्में जैसे उड़ान, एजेंट विनोद, और लवयात्री को भी खूब पसंद किया गया। हाल ही में वह अपनी फिटनेस जर्नी को लेकर भी चर्चा में थे। फैंस ने उनकी मेहनत और नए लुक की तारीफ की, और अब इस नई कार ने उनके स्टाइल को और चमका दिया है।
राम कपूर को लग्जरी कारों का शौक पुराना है। उनके पास पहले से ही कई हाई-एंड कारें हैं, जिनमें बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज जैसे ब्रांड शामिल हैं। लैंबॉर्गिनी उरुस SE उनकी कलेक्शन में अब तक की सबसे महंगी और खास कार है। यह हाइब्रिड SUV अपनी स्पीड, डिजाइन और टेक्नोलॉजी के लिए जानी जाती है, जो इसे सुपरकारों की दुनिया में अलग बनाती है।
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव? वैभव सूर्यवंशी समेत 2 खिलाड़ियों के डेब्यू की चर्चा
'रामायण' में अनुपम खेर की नई भूमिका, जटायु के किरदार को देंगे अपनी आवाज
महाकाल की शरण में कार्तिक आर्यन, नंदी हॉल में टेका माथा
मध्य प्रदेश के 13 नगर निगमों को मिले 108 नए एल्डरमैन, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस
दिल्ली पुलिस की कार्रवाई का कंगना ने किया समर्थन, CJP विवाद पर दी प्रतिक्रिया