रात में घर पर बदमाशों का धावा, दंपति को घायल कर लाखों की लूट
जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर के अधारताल थाना क्षेत्र अंतर्गत सब्जी मंडी खंजाची मोहल्ला में उस समय भारी सनसनी फैल गई, जब घर में बैठे एक दंपती पर तीन बदमाशों ने अचानक हमला बोल दिया और अलमारी में रखे एक लाख अस्सी हजार रुपये नगद लूटने के साथ ही बेटे का मोबाइल फोन भी छीनकर फरार हो गए।
घर में बैठे दम्पती पर अज्ञात बदमाशों का अचानक हमला
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मद अनीस अपनी दूसरी पत्नी रोशनी और बच्चों के साथ किराए के मकान में रहते हैं, जहां कुछ लोग पैसों के लेन-देन के सिलसिले में घर पर आए हुए थे और सभी लोग आपस में बातचीत कर रहे थे।
साले और उसके साथियों द्वारा मारपीट और गाली-गलौज
रात करीब ग्यारह बजे रोशनी बी का भाई मोहम्मद जावेद अपने दो अन्य साथियों मोहम्मद जानू और मंगन उर्फ मोहम्मद आरिफ के साथ अचानक घर के अंदर घुस आया और बिना किसी बात के गाली-गलौज शुरू करते हुए दंपती के साथ मारपीट करने लगा।
रुपये और मोबाइल लूटकर फरार हुए आरोपी
हमलावरों ने दहशत का माहौल बनाते हुए अलमारी में रखे एक लाख अस्सी हजार रुपये जबरन निकाल लिए और साथ ही एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन भी छीनकर मौके से भाग निकले, जिसके बाद डरे-सहमे दंपती ने तुरंत थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
सिद्धार्थ बाबू की कहानी: निजी नौकरी छोड़ी, UPSC में चमके और बन गए विदेश सेवा अधिकारी
राजनीति से सुरों तक, मलयेशियाई पीएम ने हिंदी गीत गाकर दिल्ली में बांधा समां
डारियो अमोडेई ने उठाया एआई सुरक्षा का मुद्दा, विकास की रफ्तार कम करने की मांग
आज एमपी के 18 जिलों में तेज बारिश के आसार, IMD ने जारी किया मौसम अलर्ट
आरजेडी की उम्मीदवार सूची से नाराज कांग्रेस, बिहार में फिर सामने आई गठबंधन की खटास