जबलपुर में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 जुआड़ी गिरफ्तार
जबलपुर में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 जुआड़ी गिरफ्तार
✍️
जसवंत सिंह राजपूत
मो.9981993322
प्रदेश की न्यूज़, जबलपुर
जबलपुर। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देशन में जिले में संगठित जुआ-सट्टा पर अंकुश लगाने चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गोरखपुर पुलिस ने देर रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने 13 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार करते हुए मौके से नकदी, मोबाइल फोन और वाहन समेत करीब सात लाख रुपये का सामान जब्त किया है।
जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर जोन-2 पल्लवी शुक्ला के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर एम.डी. नागोतिया के नेतृत्व में की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दशमेश द्वार गुरुद्वारा के पास पृथ्वीपाल सिंह के मकान में बड़े पैमाने पर जुआ खिलाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर दबिश देकर मकान की घेराबंदी की और अंदर खेलते हुए 13 जुआरियों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार किए गए जुआरियों की पहचान आकाश मल्लाह, अमन पाल, कृष्णा चतुर्वेदी, गोविंद ठाकुर, जसप्रीत सिंह, पुनीत सिंह, रोहित विश्वकर्मा, करमचंद कोल, किसन रैदास, सूरज सेठिया, विक्रांत कौशल, संजय पटैल और सोनल दुबे के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से 73,520 रुपये नकद, 14 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल, चार स्कूटियां और दो ताश की गड्डियां जब्त कीं।
थाना प्रभारी नितिन कमल ने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जप्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 6 लाख 95 हजार 520 रुपये आंकी गई है। पुलिस का कहना है कि जिले में ऐसे अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक चंद्रशेखर चौबे, प्रधान आरक्षक नीरज सेन, आरक्षक योगेन्द्र, आशीष, राकेश वर्मा, धर्मेन्द्र चीत, वात्सल्य और कैलाश पाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के कारण जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ने में सफलता मिली।
।। समाचार समाप्त।।
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस