विधानसभा में स्वर्गीय श्री बरकतुल्लाह खां को पुष्पांजलि
जयपुर, 25 अगस्त। राजस्थान विधान सभा में मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री बरकतुल्लाह खां की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने स्व. श्री बरकतुल्लाह खां के राजस्थान के सार्वजनिक जीवन एवं प्रदेश के विकास में योगदान का स्मरण किया।
उल्लेखनीय है कि स्व. श्री बरकतुल्लाह खां जुलाई 1971 से अक्टूबर 1973 तक राजस्थान के मुख्यमंत्री के पद पर रहे। इस मौके पर विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री भारत भूषण शर्मा, उप सचिव श्रीमती इन्द्रा शर्मा, श्रीमती अलका दुआ, श्री योगेश त्रिपाठी सहित विधान सभा के अधिकारीगण व कर्मचारियों ने भी स्व. श्री खां के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
राजनीति से सुरों तक, मलयेशियाई पीएम ने हिंदी गीत गाकर दिल्ली में बांधा समां
डारियो अमोडेई ने उठाया एआई सुरक्षा का मुद्दा, विकास की रफ्तार कम करने की मांग
आज एमपी के 18 जिलों में तेज बारिश के आसार, IMD ने जारी किया मौसम अलर्ट
आरजेडी की उम्मीदवार सूची से नाराज कांग्रेस, बिहार में फिर सामने आई गठबंधन की खटास
ममता बनर्जी के लिए बागी टीएमसी गुट ने खोले दरवाजे, नंदीग्राम में उम्मीदवार नहीं उतारने का ऐलान