पासपोर्ट विवाद पर CM सरमा का राहुल गांधी पर सीधा हमला
भुवनेश्वर। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने उनके पासपोर्ट और विदेश दौरों को लेकर सवाल उठाए हैं। सरमा ने कहा कि जो दूसरों पर आरोप लगाते हैं, उन्हें खुद भी पारदर्शिता दिखानी चाहिए। सरमा ने कहा कि वह अपने और अपने परिवार के पासपोर्ट सार्वजनिक करने को तैयार हैं, लेकिन राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि वो भी अपने पासपोर्ट और विदेश यात्राओं का पूरा ब्योरा सामने रखें। तब पता चलेगा कि राहुल गांधी कहां-कहां गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 10 वर्षों में लगाए गए आरोपों पर राहुल गांधी को खुलकर जवाब देना चाहिए।
पासपोर्ट विवाद से बढ़ा राजनीतिक टकराव
यह बयान ऐसे समय आया है जब कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हैं। सरमा ने कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोप झूठे और मनगढ़ंत हैं। उन्होंने दावा किया कि यह एक सोची-समझी साजिश है।
तीन पासपोर्ट के आरोपों पर क्या जवाब दिया?
सरमा ने अपनी पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा पर लगे तीन पासपोर्ट के आरोपों को भी खारिज किया। उन्होंने कहा कि यह आरोप फर्जी और AI से तैयार दस्तावेजों पर आधारित हैं। सरमा ने साफ किया कि वह इस मामले में कानूनी कार्रवाई भी करेंगे।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भी किया जिक्र
सरमा ने कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए कहा कि कानून अपना काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि असम सरकार इस मामले को सुप्रीम कोर्ट तक लेकर गई थी और अदालत ने अपना फैसला दिया है।
महिला आरक्षण बिल पर दिया समर्थन
सरमा ने संसद में चर्चा में आए महिला आरक्षण बिल का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए और सभी दलों को इस बिल का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस से भी अपील की कि वह इस कानून के पक्ष में खड़ी हो। सरमा ने बिहार में बनी नई सरकार को भाजपा नहीं बल्कि एनडीए की सरकार बताया। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन की सरकार है, जिसमें सभी सहयोगी दलों की भूमिका है।
DRDO का बड़ा कदम: AI सैटेलाइट ‘प्रज्ञा’ से मजबूत होगी देश की सुरक्षा
मैथ्यू हेडन का कड़ा रुख: 99 रन की हार को बताया 'अस्वीकार्य', बल्लेबाजों की मानसिकता पर उठाए सवाल।
क्रिकेट में अंडरवर्ल्ड की एंट्री: टी20 वर्ल्ड कप में कनाडा की टीम पर फिक्सिंग का आरोप, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने।
गुजरात में 2500 करोड़ का साइबर घोटाला, बैंक अधिकारी समेत 20 गिरफ्तार
11 साल के मासूम की निर्मम हत्या, नीले ड्रम में मिला शव