डंपर से भिड़ी बाइक, दंपती की मौके पर दर्दनाक मौत
डूंगरपुर|डूंगरपुर-सीमलवाड़ा मार्ग पर बोरी गांव के निकट गुरुवार देर रात एक मोटर साइकिल डंपर के पीछे जा भिड़ी। हादसे में मोटर साइकिल पर सवार दंपती की मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्मार्ट पुलिसिंगप्रीमियम
स्मार्ट पुलिसिंग की ओर बढ़ते कदम: तकनीक और नए कानूनों से बदलती कानून व्यवस्था
जयसमंद के गातोडजी मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का स्वागत करते हुए।
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की सभा में अलर्ट! यहां कार्यक्रम में तीन संदिग्ध पकड़े गए, इंदौर से निकला कनेक्शन
पुलिस के अनुसार डेटको का वेला निवासी मगन पुत्र कमलाशंकर किसी कार्य से अपनी पत्नी विमला और भाभी ललिता पत्नी विश्राम खराड़ी के साथ डूंगरपुर आया था। रात करीब 9 बजे तीनों मोटर साइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। बोरी गांव के पास उनकी मोटर साइकिल आगे चल रहे डंपर से जा भिड़ी, इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को निजी वाहन की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बाइक सावर मगनलाल और विमला को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर घायल ललिता को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रैफर कर दिया, दंपती के शव शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे जाएंगे।
एक अन्य हादसे में चचेरे भाइयों की मौत
इधर बांसवाड़ा जिले के मोटागांव थाना क्षेत्र के बोरदा गांव में भी देर रात ट्रैक्टर की टक्कर से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। बोरदा निवासी नंदू मकवाना और विक्रम अपनी बहन के घर से गांव लौट रहे थे। गांव के समीप एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। गंभीर घायल होने पर उन्हें बांसवाड़ा जिला अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। दोनों के शव मोर्चरी में रखवाए हैं।
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त
NSA कार्रवाई पर ओवैसी ने सरकार को घेरा, कहा- क्या विरोध करना अब अपराध है?
सरकार का बड़ा दावा, CJP आंदोलन पर 24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश
पेपर लीक मामले में कांग्रेस आक्रामक, मोदी सरकार पर जवाबदेही से भागने का आरोप