वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में 13 सितंबर को होगा पुनर्मतदान
जयपुर। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान ने नगर निगम जयपुर के वार्ड संख्या 62 के भाग संख्या 23 के मतदान केंद्र राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, कमरा नंबर 4, टीला वाला, सांगानेर पर पुनर्मतदान कराने के निर्देश दिए हैं।आयोग के अनुसार, इस मतदान केंद्र पर 11 सितंबर 2026 को मतदान के दौरान मतदाता सूची में विलोपन सूची में शामिल 110 मतदाताओं द्वारा मतदान किए जाने की घटना सामने आई थी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी से प्राप्त रिपोर्ट पर विचार करने के बाद आयोग ने पाया कि इस घटना से चुनाव की निष्पक्षता प्रभावित हुई है।
इसी को देखते हुए राजस्थान नगरपालिका (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 55 के तहत 13 सितंबर 2026 को प्रात: 7: 00 बजे से शाम 6: 00 बजे तक पुनर्मतदान कराने का निर्णय लिया गया है। आयोग ने संबंधित अधिकारियों को पुनर्मतदान की तिथि, समय और स्थान की जानकारी चुनाव लड़ रहे अभ्यर्थियों एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं को लिखित रूप में देने तथा संबंधित क्षेत्र में इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। बाएं हाथ की मध्यमा अंगुली पर लगेगी स्याही पुनर्मतदान में मतदान के लिए केवल अधिकृत मतदाता ही पात्र होंगे। इस बार मतदाताओं की पहचान के लिए बाएं हाथ की मध्यमा अंगुली पर अमिट स्याही का निशान लगाया जाएगा। यह निशान नाखून के प्रारंभ से अंगुली के प्रथम भाग तक लगाया जाएगा। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि आवश्यक हो तो ईवीएम में उपयोग के लिए मतपत्र एवं निविदत्त मतपत्र नए सिरे से मुद्रित कराए जा सकते हैं। वहीं, 11 सितंबर को हुए मूल मतदान में उपयोग की गई ईवीएम को सील कर सुरक्षित अभिरक्षा में रखा जाएगा।
जयपुर के दो-दो वार्डों में भाजपा-कांग्रेस का कब्जा, अजमेर में किसने मारी बाजी?
MP के मेधावी छात्रों के लिए खुशखबरी, 16 सितंबर को सीएम मोहन यादव बांटेंगे 7500 से ज्यादा स्कूटी
उज्जैन के गणेश मंदिर में उल्टा स्वास्तिक बनाने का राज, मन्नत पूरी होने से जुड़ी है खास मान्यता
MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, उज्जैन-ग्वालियर समेत इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी