आज एमपी के 18 जिलों में तेज बारिश के आसार, IMD ने जारी किया मौसम अलर्ट
भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां एक बार फिर से पूरी तरह सक्रिय हो गई हैं। राजधानी भोपाल और उसके समीपवर्ती क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र (लो प्रेशर) बनने के कारण मौसम विभाग (IMD) ने आगामी दो दिनों तक पूरे प्रदेश में हल्की से लेकर भारी बारिश और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है।
धार और बड़वानी में अति भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने धार और बड़वानी जिलों के लिए अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में मूसलाधार बारिश के चलते जलभराव की स्थिति बन सकती है, जिसे देखते हुए स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
इंदौर और उज्जैन समेत 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
प्रदेश के 16 अन्य प्रमुख जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इनमें इंदौर, उज्जैन, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, हरदा, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ और आलीराजपुर शामिल हैं।
भोपाल-ग्वालियर समेत शेष जिलों में भी असर
प्रदेश के बाकी हिस्सों—जैसे भोपाल, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, नीमच, आगर-मालवा, शाजापुर, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी गरज-चमक के साथ कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा।
ब्रिक्स घोषणापत्र पर सहमति के बाद राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, भारत के नेतृत्व की सराहना
रतलाम में तेंदुए की मौत से सनसनी, ग्रामीणों के पीछे दौड़ने का वीडियो वायरल; पैरों में बंधी थी रस्सी
जयपुर के दो-दो वार्डों में भाजपा-कांग्रेस का कब्जा, अजमेर में किसने मारी बाजी?
करंट लगने से गई कंप्यूटर ऑपरेटर की जान, मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों का चक्काजाम
MP के मेधावी छात्रों के लिए खुशखबरी, 16 सितंबर को सीएम मोहन यादव बांटेंगे 7500 से ज्यादा स्कूटी