राजनीति से सुरों तक, मलयेशियाई पीएम ने हिंदी गीत गाकर दिल्ली में बांधा समां
नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा और संगीत का जादू एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देखने को मिला है। लगभग 61 साल पहले आई बॉलीवुड फिल्म 'तीन देवियां' का सदाबहार गीत 'ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत...' आज भी लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम भी इस गाने के दीवानों में शामिल हैं और उन्होंने हाल ही में इसका प्रत्यक्ष प्रमाण भी दिया है। 14 सितंबर को मनाए जाने वाले हिंदी दिवस से ठीक पहले मलेशियाई पीएम के हिंदी प्रेम का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।
सोशल मीडिया पर छाया मलेशियाई पीएम की गायिकी का वीडियो
दरअसल, दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम का एक संगीतमय अंदाज कैमरे में कैद हुआ। वायरल वीडियो में वे फुरसत के पलों में भारत के एक पियानो वादक के साथ मिलकर 'ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत...' गाना बेहद शिद्दत से गुनगुनाते नजर आ रहे हैं। एक्स (ट्विटर) पर यह वीडियो सामने आते ही यूजर्स लगातार उनकी गायिकी और हिंदी के प्रति प्रेम की तारीफ कर रहे हैं।
हिंदी दिवस से पहले विदेशी मेहमान का खास संदेश
किशोर कुमार की सुरीली आवाज और मजरूह सुल्तानपुरी के लिखे इस गीत को एक विदेशी राष्ट्राध्यक्ष द्वारा गुनगुनाना बेहद खास माना जा रहा है। देश में हिंदी दिवस के अवसर पर मलेशियाई प्रधानमंत्री का यह अंदाज हिंदी और हिंदुस्तानी भाषा से जुड़े लोगों के लिए गर्व का विषय बन गया है। उनकी इस गायिकी ने यह संदेश दिया है कि भारतीय संगीत और भाषा की सीमाएं भौगोलिक दायरों से कहीं परे हैं।
ब्रिक्स सम्मेलन में भारतीय कला और मेहमाननवाजी की मिसाल
राष्ट्रीय राजधानी में चल रहे ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान भारत की समृद्ध संस्कृति और मेहमाननवाजी भी चर्चा का केंद्र बनी हुई है। विदेशी राष्ट्राध्यक्षों के स्वागत से लेकर भोजन और उपहारों तक में भारतीय कला की झलक साफ देखी जा रही है। खास बात यह है कि मेहमानों के लिए जयपुर के करीब 300 कारीगरों द्वारा तैयार किए गए चांदी की परत वाले विशेष बर्तनों में भोजन परोसा गया है।
ब्रिक्स घोषणापत्र पर सहमति के बाद राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, भारत के नेतृत्व की सराहना
रतलाम में तेंदुए की मौत से सनसनी, ग्रामीणों के पीछे दौड़ने का वीडियो वायरल; पैरों में बंधी थी रस्सी
जयपुर के दो-दो वार्डों में भाजपा-कांग्रेस का कब्जा, अजमेर में किसने मारी बाजी?
करंट लगने से गई कंप्यूटर ऑपरेटर की जान, मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों का चक्काजाम
MP के मेधावी छात्रों के लिए खुशखबरी, 16 सितंबर को सीएम मोहन यादव बांटेंगे 7500 से ज्यादा स्कूटी