तीजन बाई को श्रद्धांजलि, नकटी गांव विवाद पर हंगामे के आसार; विधानसभा सत्र का पहला दिन आज
रायपुर: रायपुर में आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आगाज होने जा रहा है। 17 जुलाई तक चलने वाले इस सत्र में कुल 5 बैठकें होंगी। पाँच दिनों की इस अल्पावधि के बावजूद, पहले ही दिन से सदन में तीखी बहस और हंगामे के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। इस दौरान सरकार की तरफ से 8 महत्वपूर्ण विधेयक सदन के पटल पर रखे जाएंगे।
सदन में दिवंगत तीजन बाई को दी जाएगी श्रद्धांजलि
कार्यवाही की शुरुआत दिवंगत विभूतियों को याद करने के साथ होगी। प्रख्यात पंडवानी गायिका पद्म विभूषण स्वर्गीय तीजन बाई को पूरे सदन की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके तुरंत बाद प्रश्नकाल शुरू होगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री टंकराम वर्मा और केदार कश्यप विधायकों द्वारा पूछे गए तीखे सवालों का सामना करेंगे।
पहले दिन क्या रहेगा खास?
सत्र के पहले दिन दो प्रमुख ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर विशेष रूप से चर्चा होगी। विधायक अजय चंद्राकर प्रदेश की पुरातात्विक धरोहरों और ऐतिहासिक वस्तुओं के संरक्षण का गंभीर मामला उठाएंगे। वहीं, विधायक ब्यास कश्यप परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि के वितरण में सामने आई कथित गड़बड़ियों की ओर सरकार का ध्यान खींचेंगे।
इसके साथ ही, फरवरी-मार्च 2026 के प्रश्नों के विस्तृत उत्तर, सदन में पढ़ी गई सूचनाएं और अन्य जरूरी दस्तावेज भी पटल पर रखे जाएंगे। राज्यपाल द्वारा वापस किए गए विधेयकों के साथ-साथ राष्ट्रपति व राज्यपाल से स्वीकृत हो चुके विधेयकों की जानकारी भी सदन को दी जाएगी।
नकटी गांव समेत कई मुद्दों पर विपक्ष घेरेगा सरकार को
इस मानसूनी सत्र में सरकार जहाँ 8 नए विधेयक पास कराने की तैयारी में है, वहीं विधायकों ने जनता से जुड़े और क्षेत्रीय मुद्दों पर कुल 1033 सवाल पूछे हैं, जिनका उत्तर सरकार को देना होगा।
माना जा रहा है कि नकटी गांव के मामले समेत प्रदेश की कानून-व्यवस्था और जनसरोकार के अन्य विषयों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जबरदस्त वार-पलटवार देखने को मिलेगा। सरकार की नीतियों और योजनाओं को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने होंगे।
मेट्रो स्टेशन बंद होने पर भड़के CJI, बोले- लंच तक समाधान नहीं तो करेंगे दखल
सियासी घमासान के बीच हिंसा, BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प में 16 पुलिसकर्मी घायल
दुनिया के व्यापारिक रास्तों पर संकट! बाब-अल-मंदेब की नाकेबंदी का डर
सालीवाड़ा में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, एक युवक की मौत से सनसनी
'जन नायकन' लीक पर अलग-अलग राय, कोई बोला 150 करोड़ का नुकसान तो किसी ने कहा 'जीरो इम्पैक्ट'