कोटा में छात्र ने की खुदकुशी: बीएससी सेकंड ईयर के छात्र ने टीन शेड से लटककर दी जान
कोटा। राजस्थान के कोटा जिले में बीएससी सेकंड ईयर के छात्र अनिल ने मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरके पुरम थाना क्षेत्र के रोजड़ी निवासी अनिल अपने कमरे में टीन शेड की एंगल से लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है।
भविष्य को लेकर था परेशान
परिजनों के अनुसार, घटना के समय घर पर केवल अनिल और उसकी मां थे। मां ने जब खाने के लिए आवाज लगाई और कोई जवाब नहीं मिला, तब कमरे में जाकर देखा तो अनिल फंदे से लटका हुआ था। बड़े भाई सुनील ने बताया कि अनिल पढ़ाई के साथ-साथ जॉब भी करता था और अपने करियर को लेकर काफी समय से तनाव में था। कुछ समय पहले वह अहमदाबाद में इंटरव्यू देने भी गया था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उसने घर में बात करना कम कर दिया था। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।
भारत-जिम्बाब्वे दूसरा टी20 मैच, टाइमिंग से लेकर लाइव टेलीकास्ट तक सब कुछ जानें
हाई कोर्ट का सरकार से सवाल, 105 KM दूर से पानी ला सकते हैं तो 5 KM अतिक्रमण क्यों नहीं हटता?
बच्चों की परवरिश पर SC की चिंता, बोला- मोबाइल नहीं, परिवार सबसे बड़ा सहारा
मगरमच्छ गंगाराम की अनोखी कहानी, जिसकी मौत पर पूरा गांव रो पड़ा
गाली-गलौज से भड़का विवाद, शराब के नशे में पति की मौत का मामला