कोटा थर्मल प्लांट में भालू का आतंक: ड्यूटी पर जा रहे ऑपरेटर के चेहरे पर मारा पंजा
कोटा। थर्मल प्लांट परिसर में एक भालू के हमले से हड़कंप मच गया। हमले में यूनिट-2 के फायरिंग प्लांट ऑपरेटर नितिन मिश्रा बाल-बाल बच गए, लेकिन इस घटना ने प्लांट के कर्मचारियों में भारी दहशत पैदा कर दी है। कर्मचारियों ने अपनी सुरक्षा को लेकर प्रबंधन के खिलाफ गहरी नाराजगी जताई है।
ड्यूटी के दौरान हमला
नितिन मिश्रा जब ऑपरेटर रूम की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से एक भालू ने उन पर हमला कर दिया और चेहरे पर पंजे से वार किया। नितिन के शोर मचाने पर अन्य कर्मचारियों ने पत्थर फेंककर भालू को भगाया, जिससे उनकी जान बच सकी। कर्मचारियों का आरोप है कि परिसर में अक्सर भालू और तेंदुए देखे जाते हैं, लेकिन सुरक्षा के कोई ठोस इंतजाम नहीं हैं।
सुरक्षा पर उठे सवाल
इससे पहले राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम ने परिपत्र जारी कर कर्मचारियों को अंधेरे वाले इलाकों में समूह में चलने की सलाह दी थी। इसके बावजूद, प्लांट परिसर के भीतर हुए इस हमले ने प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है।
भारत-जिम्बाब्वे दूसरा टी20 मैच, टाइमिंग से लेकर लाइव टेलीकास्ट तक सब कुछ जानें
हाई कोर्ट का सरकार से सवाल, 105 KM दूर से पानी ला सकते हैं तो 5 KM अतिक्रमण क्यों नहीं हटता?
बच्चों की परवरिश पर SC की चिंता, बोला- मोबाइल नहीं, परिवार सबसे बड़ा सहारा
मगरमच्छ गंगाराम की अनोखी कहानी, जिसकी मौत पर पूरा गांव रो पड़ा
गाली-गलौज से भड़का विवाद, शराब के नशे में पति की मौत का मामला