लेक सिटी के मुरीद हुए अमेरिकी राजदूत: सिटी पैलेस में सर्जियो गोर का शाही स्वागत
उदयपुर। लेक सिटी उदयपुर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक भव्यता को निहारने पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने प्रसिद्ध सिटी पैलेस का भ्रमण किया। वहां पहुंचने पर लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने पारंपरिक अंदाज में उनका शाही स्वागत किया।
विरासत देख हुए अभिभूत
भ्रमण के दौरान राजदूत ने सिटी पैलेस की वास्तुकला और संग्रहालय की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह महल भारत की समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली इतिहास का जीवंत उदाहरण है। उदयपुर को दुनिया के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक बताते हुए उन्होंने इसे एक यादगार अनुभव करार दिया।
सांस्कृतिक संरक्षण पर संवाद
इस अवसर पर लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ और राजदूत के बीच मेवाड़ की विरासत के संरक्षण और वैश्विक सहयोग बढ़ाने पर सकारात्मक चर्चा हुई। राजदूत ने महल में चल रहे संवर्धन कार्यों की प्रशंसा की, जबकि मेवाड़ ने परंपराओं को सहेजने के प्रयासों की जानकारी दी। यह मुलाकात भारत और अमेरिका के बीच मजबूत होते सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक बनी।
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव