छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य कानून 2026 को चुनौती; ईसाई समुदाय पहुंचा हाई कोर्ट
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में हाल ही में लागू हुए ‘धर्म स्वातंत्र्य कानून 2026’ के खिलाफ ईसाई समुदाय ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। समुदाय की ओर से क्रिस्टोफर पाल ने इस कानून के कई प्रावधानों को असंवैधानिक बताया है। याचिका में मुख्य रूप से अवैध धर्मांतरण के मामलों में आजीवन कारावास जैसे कठोर दंड और भारी जुर्माने के प्रावधानों पर कड़ी आपत्ति जताई गई है।
नए कानून के तहत जबरन या लालच से धर्मांतरण कराने पर 10 साल से लेकर उम्रकैद तक की सजा और सामूहिक धर्मांतरण में 25 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। साथ ही, धर्म परिवर्तन से पहले जिला मजिस्ट्रेट को सूचना देना अनिवार्य किया गया है और इन अपराधों को गैर-जमानती श्रेणी में रखा गया है। दूसरी ओर, राज्य सरकार का तर्क है कि यह कानून किसी धर्म विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि केवल धोखाधड़ी और दबाव से होने वाले अवैध धर्मांतरण को रोकने के लिए है।
भीषण गर्मी का अलर्ट: मुख्यमंत्री ने जनता से की अपील- 'लू से बचने के लिए बरतें सावधानी, बहुत जरूरी होने पर ही निकलें बाहर'
टामटिया हत्याकांड का खुलासा: पिता-पुत्र समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
सफाईकर्मी भर्ती पर हाईकोर्ट का कड़ा रुख: 14 साल की देरी पर सरकार को फटकार, 3 हफ्ते में मांगा जवाब
मदन राठौड़ के व्यवहार पर बिफरे टीकाराम जूली: भाजपा पर लगाया महिलाओं के अपमान का गंभीर आरोप
CISCE Board Result 2026: 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित; लड़कियों ने फिर मारी बाजी, जानें अपना स्कोर