T20 WC 2026 Prize Money: भारत और पाकिस्तान को मिलने वाली इनामी राशि में भारी फर्क
ICC ने टी20 वर्ल्डकप 2026 के बाद टूर्नामेंट की कुल प्राइज मनी का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. इस बार पूरे टूर्नामेंट के लिए 11.25 मिलियन डॉलर (करीब 103 करोड़ रुपये) का प्राइज पूल रखा गया था, जिसे सभी टीमों के प्रदर्शन के आधार पर बांटा गया है. आईसीसी के मुताबिक टूर्नामेंट की विजेता टीम इंडिया को सबसे ज्यादा रकम मिली है. भारत को कुल 2,639,423 डॉलर यानी करीब 24.25 करोड़ रुपये की प्राइज मनी दी गई है. वहीं फाइनल में हारने वाली न्यूजीलैंड टीम को 1,422,692 डॉलर (करीब 13.08 करोड़ रुपये) मिले हैं |
सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली टीमों को भी बड़ा इनाम
टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली टीमों को भी अच्छी खासी प्राइज मनी दी गई है. साउथ अफ्रीका को 1,005,577 डॉलर (करीब 9.24 करोड़ रुपये) मिले, जबकि इंग्लैंड को 974,423 डॉलर (करीब 8.96 करोड़ रुपये) की राशि दी गई |
पाकिस्तान को मिले 4.80 करोड़ रुपये
वहीं पाकिस्तान को टूर्नामेंट में उनके प्रदर्शन के आधार पर 522,692 डॉलर यानी करीब 4.80 करोड़ रुपये मिले हैं. इसके अलावा वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे और श्रीलंका जैसी टीमों को भी अलग-अलग राशि दी गई है |
बाकी टीमों को भी मिली हिस्सेदारी
टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली हर टीम को बेस पार्टिसिपेशन फीस के तौर पर 225,000 डॉलर (करीब 2 करोड़ रुपये) दिए गए. इसके अलावा मैच जीतने, अगले दौर में पहुंचने और अंतिम स्थान के आधार पर अतिरिक्त राशि भी दी गई है. अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका को 309,808 डॉलर मिले, जबकि स्कॉटलैंड और आयरलैंड को भी अलग-अलग रकम दी गई. वहीं कनाडा, नामीबिया और ओमान जैसी टीमों को बेस राशि के तौर पर 225,000 डॉलर मिले |
टी20 वर्ल्ड कप 2026: टीमों को मिली प्राइज मनी
भारत - लगभग 24.25 करोड़ रुपये
न्यूजीलैंड - लगभग 13.08 करोड़ रुपये
साउथ अफ्रीका - लगभग 9.24 करोड़ रुपये
इंग्लैंड - लगभग 8.96 करोड़ रुपये
पाकिस्तान - लगभग 4.80 करोड़ रुपये
वेस्टइंडीज - लगभग 4.94 करोड़ रुपये
जिम्बाब्वे - लगभग 4.51 करोड़ रुपये
श्रीलंका - लगभग 4.37 करोड़ रुपये
अफगानिस्तान - लगभग 2.85 करोड़ रुपये
ऑस्ट्रेलिया - लगभग 2.85 करोड़ रुपये
अमेरिका - लगभग 2.85 करोड़ रुपये
स्कॉटलैंड - लगभग 2.56 करोड़ रुपये
आयरलैंड - लगभग 2.50 करोड़ रुपये
इटली - लगभग 2.36 करोड़ रुपये
नीदरलैंड्स - लगभग 2.36 करोड़ रुपये
यूएई - लगभग 2.36 करोड़ रुपये
नेपाल - लगभग 2.36 करोड़ रुपये
कनाडा - लगभग 2.07 करोड़ रुपये
नामीबिया - लगभग 2.07 करोड़ रुपये
ओमान - लगभग 2.07 करोड़ रुपये
BCCI ने टीम इंडिया को दिया बड़ा इनाम
भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद BCCI ने भी टीम के लिए बड़ा इनाम घोषित किया है. बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया कि भारतीय टीम को 131 करोड़ रुपये का बोनस दिया जाएगा. राजीव शुक्ला के अनुसार यह अब तक का सबसे बड़ा इनाम है, जो किसी भारतीय क्रिकेट टीम को किसी आईसीसी टूर्नामेंट जीतने पर दिया गया है. इस इनाम में खिलाड़ियों के साथ-साथ सपोर्ट स्टाफ को भी शामिल किया गया है. भारत ने इस टूर्नामेंट के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता और इतिहास रच दिया |
यूपी की सियासत में नई हलचल: Chirag Paswan ने 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान
SIR में अपमान का मुद्दा गरमाया, Mamata Banerjee ने जनता से मांगा जवाब