RBSE बोर्ड परीक्षाएं खत्म, 30 हजार शिक्षक कॉपियों के मूल्यांकन में जुटे
अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सेकंडरी और सीनियर सेकंडरी की परीक्षाएं बुधवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गईं। परीक्षाओं के समापन के बाद बोर्ड के सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने प्रेस वार्ता कर परीक्षा और परिणाम को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बोर्ड अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन और परिणाम तैयार करने के कार्य में तेजी से जुट गया है। सचिव राठौड़ ने कहा कि इस बार बोर्ड का पूरा स्टाफ तेज गति, सक्रियता और पूरी तल्लीनता के साथ परिणाम तैयार करने में लगा हुआ है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार बोर्ड 10वीं कक्षा का परिणाम 20 मार्च को जारी करने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने बताया कि परिणाम घोषित करने के लिए बड़े स्तर पर मानव संसाधन लगाया गया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष करीब 30 हजार से अधिक शिक्षक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में लगे हुए हैं। यह बोर्ड के इतिहास में सबसे बड़ा मूल्यांकन कार्यों में से एक है। बोर्ड के अधिकारी और कर्मचारी भी लगातार इस प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने में जुटे हुए हैं।
राठौड़ ने बताया कि इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं के लिए पूरे प्रदेश में कुल 6195 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर 19 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान 175 प्रकार के प्रश्न पत्र आयोजित किए गए, जिनकी परीक्षाएं शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई गईं। इसके अलावा प्रदेश में 66 ऐसे केंद्र बनाए गए थे, जहां उत्तर पुस्तिकाएं एकत्रित की जाती थीं और उन्हें मूल्यांकन केंद्रों तक पहुंचाया जाता था। वर्तमान में प्रदेश के 33 जिलों में केंद्रीय मूल्यांकन का कार्य लगातार जारी है।
बोर्ड सचिव ने कहा कि मूल्यांकन कार्य तेजी से चल रहा है और निर्धारित समय सीमा में परिणाम जारी करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। यदि सभी प्रक्रियाएं तय समय पर पूरी हो जाती हैं तो 20 मार्च को 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया जा सकता है। बोर्ड प्रशासन परिणाम को समय पर और पारदर्शी तरीके से जारी करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
बुलडोजर के साथ नामांकन भरने पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
आरोपों की बौछार के बीच, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने उतारी स्टार प्रचारकों की फौज
उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी एग्जाम में ‘अल्लाह’ सवाल पर बवाल
ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
उमा भारती ने टीकमगढ़ में पोहे-जलेबी बेचकर जताया विरोध