CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
CG News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर धर्मांतरित महिला का शव दफनाने को लेकर बवाल मचने का मामला सामने आया है. कांकेर के बाद अब धमतरी से यह घटना हुई है, जहां धर्मांतरित महिला के शव को दफनाने को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बन गई. बवाल बढ़ता देख जब धर्मान्तरित परिवार ने ग्रामीणों के सामने मूल धर्म यानी हिंदू धर्म में घर वापसी का ऐलान किया तो मामला शांत हुआ. वहीं, मौके पर प्रशासन की टीम और पुलिस बल भी मौजूद है.
क्या है पूरा मामला?
धमतरी जिले में एक बार फिर धर्मांतरित महिला के शव को दफनाने को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बन गई थी. पूरा मामला दुगली थाना के गुहारनाला गांव का बताया जा रहा है. जहां 70 वर्षीय तितरो बाई की 3 फरवरी को मौत हो गई थी. परिजनों ने गांव में ही महिला के शव को दफन कर दिया था.
8 साल पहले किया था धर्मांतरण
जानकारी के मुताबिक 8 साल पहले महिला सहित परिजनों ने क्रिश्चन धर्म अपनाया था. महिला के शव को गांव में ही दफन करने की बात पर आदिवासी समाज और ग्रामीण विरोध जताने लगे. शनिवार देर रात तक गांव में तनाव की स्थिति बन गई थी. ग्रामीणों द्वारा महिला के शव को बाहर निकालने की मांग की जा रही थी. गांव में CRPF के जवान सहित दुगली पुलिस भारी संख्या में मौजूद थी.
प्रशासन द्वारा दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की गई. ग्रामीणों और धर्मांतरित परिवारों के बीच बैठक हुई, जिसके बाद अंत मे धर्मांतरित परिवारों ने लिखित में दिया कि वह अब हिंदू धर्म में वापसी करेंगे. तब जाकर सहमति बनी और गांव में मामला शांत हुआ करीब 5 घंटे तक गांव में तनाव की स्थिति बन गई थी.
मामला सुलझने के बाद फिलहाल गांव में कोई तनाव नहीं है, लेकिन मौके पर प्रशासन की टीम और पुलिस बल मौजूद है. बता दें कि इससे पहले कांकेर जिले में एक धर्मांतरित व्यक्ति के शव दफनाने को लेकर बवाल मचा था.
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल; 8 महिलाओं को फ्रैक्चर
हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे, CM योगी ने इसे समाज का आईना बताया