घर में सो रहे अधेड़ की कुल्हाड़ी से हत्या, जमीन विवाद की जांच में जुटी पुलिस
पथरिया। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पथरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गंगद्वारी गांव में घर में सो रहे एक अधेड़ व्यक्ति की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान आजुराम लोधी पिता कलीराम लोधी (52 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, शनिवार तड़के करीब 3 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर आजुराम लोधी पर कुल्हाड़ी से प्राणघातक वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पथरिया पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक का अपने सगे भाई दुखितराम के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस इस बिंदु को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। हत्या किसी पारिवारिक सदस्य ने की है या इसमें किसी बाहरी व्यक्ति की भूमिका है, इसका पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी हुई है।
ईरान-अमेरिका में बड़ी बातचीत: इन शर्तों पर 45 दिन का सीजफायर संभव
राम अवतार जग्गी हत्याकांड: हाईकोर्ट ने अमित जोगी को सुनाई उम्रकैद
पद संभालते ही कलेक्टर का बड़ा फैसला: जारी किए सख्त निर्देश
गैस संकट में डीलरों का खेल: उपभोक्ताओं से ठगी कर कमाए 28 लाख रुपए, हुआ बड़ा खुलासा