अमेठी पुलिस ने 13 लाख की कीमत के 86 मोबाइल किए बरामद,खोए फोन पाकर लोगों के खिले चेहरे.
अमेठी।जिले में सर्विलांस व स्वाट टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए लोगों के खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके मालिकों को सुपुर्द किया है।
पुलिस के अनुसार प्रभारी सर्विलांस सेल के नेतृत्व में सर्विलांस टीम व स्वाट टीम ने विभिन्न तिथियों में खोए गए अलग-अलग कंपनियों के कुल 86 मोबाइल फोन बरामद किए,जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 13 लाख रुपये है।बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन शनिवार को विधिवत उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए गए।अपने खोए मोबाइल वापस पाकर मोबाइल स्वामियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली और उन्होंने पुलिस को धन्यवाद देते हुए सराहना की।
पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष
उद्योग मंत्री देवांगन ने तिलक नगर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
मिडिल-ईस्ट की जंग और भारत: आसमानी सरहद पर साइलेंट खतरे की आशंका
कृषि बजट में 90 हजार करोड़ का प्रावधान, किसानों के कल्याण के लिए समर्पित है सरकार : उप मुख्यमंत्री देवड़ा