सीएम योगी ने मां पाटेश्वरी की आरती उतारी, देवीपाटन मंदिर में की गोसेवा, खिलाया गुड़-चना
बलरामपुर जिले के तुलसीपुर में देवीपाटन मंदिर में मंगलवार की सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां पांटेश्वरी की आरती उतारी। पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
उन्होंने मंदिर की गोशाला में गायों को गुड़ चना व हरा चारा खिलाया। इसके साथ ही उन्होंने मंडल के जिलाधिकारियों से विकास के मुद्दे पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से भी भेंट की।
मुख्यमंत्री योगी ने सभी को विकास योजनाओं को तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया। सोमवार की शाम को देवीपाटन मंदिर परिसर में आयोजित महंत महेंद्र नाथ योगी के 25 वीं पुण्यतिथि में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
मुख्यमंत्री योगी मंदिर में रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार की सुबह लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
मुख्यमंत्री योगी जब भी मां पाटेश्वरी मंदिर में आते हैं तो गोसेवा भी करते हैं।
उन्होंने गायों को गुड़ और चना भी खिलाया।
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट