दिल्ली में हवा हुई साफ! AQI 373 से गिरकर 218, लेकिन फिर बढ़ सकता है प्रदूषण
दिल्ली में शुक्रवार को एक्यूआई में सुधार हुआ. ये पिछले दिन के 373 से घटकर 218 पर आ गया है. एक्सपर्ट्स ने इस बदलाव के पीछे एनसीआर में बारिश और हवा की स्पीड में इजाफा को कारण बताया है. मौसम विभाग ने शनिवार को हल्की धुंध छाए रहने का अनुमान जताया है. बात करें न्यूनतम तापमान की तो ये 19 और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.
सीपीसीबी के अनुसार, शाम 4 बजे एक्यूआई 218 दर्ज किया गया. स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष ने बताया कि एक्यूआई में सुधार के लिए मौसम की स्थिति और हवा दोनों ही अहम थे. बाहरी दिल्ली और आसपास के इलाकों में हुई हल्की बारिश ने प्रदूषकों को कम करने और हवा को साफ करने में मदद की है. दिवाली के बाद से एक्यूआई में गिरावट का सामना कर रही दिल्ली में एक्यूआई 373 के साथ ‘बेहद खराब’ दर्ज किया गया, जो पिछले 3 साल में सबसे ज्यादा है.
3 नवंबर तक ऐसा रहेगा दिल्ली का एक्यूआई
हालांकि, दिल्ली के लिए एक्यूआई का अनुमान है कि शनिवार से 3 नवंबर तक शहर की ये ‘बेहद खराब’ श्रेणी में ही रहने की आशंका है. वहीं बात करें शुक्रवार को दिल्ली के अधिकतम तापमान की तो ये 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा. ये सामान्य से करीब 5.5 डिग्री ज्यादा था.
हवा में मौजूद बारीक धूलकणों का स्तर भी घटा
दिल्ली में हवा में मौजूद बारीक धूलकणों का स्तर भी घटा है. इस साल जनवरी से अक्टूबर के दौरान PM2.5 का औसत स्तर 72 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर और PM10 का स्तर 166 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया. यह 2018 के बाद से सबसे कम स्तर है. CAQM ने कहा है, हवा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है.
एजेंसी के अनुसार, उद्योगों में स्वच्छ ईंधन के उपयोग, निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण और वाहनों से निकलने वाले धुएं पर रोक लगाने के कदमों से यह सुधार संभव हुआ है. CAQM ने बताया कि सर्दियों में भी प्रदूषण पर नियंत्रण रखने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय किया जा रहा है. आने वाले महीनों में स्टबल बर्निंग (पराली जलाने) और ट्रैफिक प्रदूषण पर भी सख्ती बढ़ाई जाएगी.
राज्य में टाइप-1 डायबिटीज उपचार और सिकल सेल एनीमिया प्रबंधन को मिलेगी मजबूती
गोली का जवाब गोली से’ – लोकसभा में नक्सलवाद पर Amit Shah का सख्त संदेश
स्व. नंदकुमार कस्तूरी की स्मृति में 15 बच्चों को लैपटॉप, 135 मेधावियों का सम्मान