जबलपुर यातायात पुलिस का हेलमेट जागरूकता अभियान तेज़ी पर, सड़कों पर फैलाई जा रही सुरक्षा की सीख
🚨 जबलपुर यातायात पुलिस का हेलमेट जागरूकता अभियान तेज़ी पर, सड़कों पर फैलाई जा रही सुरक्षा की सीख
✍️
जसवंत सिंह राजपूत
मो. 9981993322
प्रदेश की न्यूज़, जबलपुर
जबलपुर। सड़क सुरक्षा को लेकर जबलपुर यातायात पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 15 दिवसीय हेलमेट जागरूकता अभियान के तहत सोमवार 27 अक्टूबर को शहर के विभिन्न स्थानों, स्कूलों और कॉलेजों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर को कम करना है। यह अभियान 22 अक्टूबर से पूरे जिले में प्रारंभ किया गया है।
अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) अंजना तिवारी के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात मालवीय चौक संतोष कुमार शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक गढ़ा बैजनाथ प्रजापति और उप पुलिस अधीक्षक घमापुर संगीता डामोर के नेतृत्व में यातायात पुलिस की टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को हेलमेट की अनिवार्यता के प्रति जागरूक किया। टीमों ने प्रमुख चौक-चौराहों, शैक्षणिक संस्थानों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में जाकर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।
शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज ब्यौहारबाग में सउनि विष्णु परते व यातायात टीम ने छात्राओं एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए सिर की चोटों से बचाव हेतु हेलमेट धारण करने की अनिवार्यता बताई। इस दौरान छात्राओं को हेलमेट से जुड़ी जानकारियाँ दी गईं और यातायात नियमों पर आधारित प्रेरक पंपलेट वितरित किए गए। साथ ही, उन्हें यातायात संकेतों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति दूसरों को भी प्रेरित करने का संदेश दिया गया।
वहीं, घमापुर चौक पर सउनि दुरपाल सिंह व उनकी टीम ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों को रोका और उन्हें जागरूक किया। इस दौरान वाहन चालकों को समझाइश दी गई कि हेलमेट न केवल कानूनी आवश्यकता है बल्कि जीवन रक्षक भी है। यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा से जुड़े स्लोगन वाले पंपलेट भी वितरित किए और सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस संदेश को अपने मित्रों व परिजनों तक पहुँचाएँ।
इसके अलावा, थाना यातायात गढ़ा प्रभारी निरीक्षक हरिकिशन आटनेरे एवं उनकी टीम ने रानी दुर्गावती शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में लगभग 200 छात्राओं को हेलमेट के फायदे और सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में जानकारी दी। छात्राओं को यातायात प्रेरक स्लोगन पंपलेट वितरित किए गए और उनसे अपील की गई कि वे अपने परिवार व दोस्तों के बीच इस जागरूकता को फैलाएँ, ताकि सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली जनहानि को कम किया जा सके।
✋
।। समाचार समाप्त ।।
ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
उमा भारती ने टीकमगढ़ में पोहे-जलेबी बेचकर जताया विरोध
कांग्रेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी
मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक: अहम प्रस्तावों को मंजूरी, छात्रों और किसानों के लिए राहत भरे फैसले
‘चटोरे’ चोरों का अनोखा कारनामा, पहले मिठाई खाई फिर कैश पर हाथ साफ