राम भक्ति में डूबे रवि दुबे, साझा की ‘रामायण’ की स्क्रिप्ट की झलक
मुंबई: नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की 'रामायण' का टीजर और स्टार कास्ट से पहले ही पर्दा उठाया जा चुका है। वहीं विजयदशमी के शुभ अवसर पर रवि दुबे ने 'रामायण' में अपनी स्क्रिप्ट का पहला पन्ना सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर अपने फैंस को खुश कर दिया है।
रवि दुबे का पोस्ट
रवि दुबे ने दशहरा के दिन अपने फैंस को खुश कर दिया। रवि ने फिल्म 'Ramayana' में अपने किरदार 'लक्ष्मण' की स्क्रिप्ट का पहला पन्ना इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'धर्म की है ध्वजा, है सत्य का नाम, कण–कण में गूंजे, बस तेरा संज्ञान। भक्ति, शक्ति, ज्ञान का धाम, धैर्य धनी है, महा गुणी है, विश्व विजय है राम।' आगे रवि ने लिखा, 'हमारा सामूहिक प्रयास, हमारा ईमानदार प्रयास और हमारा एकमात्र इरादा भगवान राम के नाम को गौरवान्वित करना है। जय श्री राम, विजय दशमी की हार्दिक शुभकामनाएं।'
रवि दुबे के बारे में
फिल्म 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले रवि दुबे चर्चित टीवी कलाकार हैं। उन्होंने 'जमाई राजा', 'सास बिना ससुराल' और 'तू आशिकी' जैसे कई हिट सीरियल्स में काम किया है। इसके अलावा रवि रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' और 'नच बलिए' जैसे शोज का हिस्सा भी रहे हैं। अब रवि दुबे इन दिनों नमित मल्होत्री की 'रामायण' में काम कर रहे हैं।
'रामायण' के बारे में
'रामायण' एक आगामी भारतीय महाकाव्य फिल्म है, जिसका निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं और इसकी पटकथा श्रीधर राघवन ने लिखी है। यह फिल्म हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण महाकाव्यों में से एक प्राचीन भारतीय ग्रंथ रामायण पर आधारित है। यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। वहीं रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल राम भक्त हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे।
राशिफल 6 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव