जोधपुर-उदयपुर में बौछारों का दौर जारी, 3 अक्टूबर तक राहत नहीं मिलने की संभावना
राजस्थान में मानसून विदा होने के बाद भी बारिश का दौर जारी है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में बारिश का मौसम देखने को मिल रहा है। सोमवार को भी जोधपुर, उदयपुर समेत कई जिलों में बारिश दर्ज हुई। मौसम विभाग ने आज भी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। मंगलवार को राजस्थान के 23 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 3 अक्टूबर तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई गई है।
राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी राजस्थान में कोटा, उदयपुर, भरतपुर, जयपुर और अजमेर संभागों में कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। वहीं पश्चिमी हिस्से में जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश देखने को मिल सकती हैं। कल भी ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। 3 अक्टूबर तक राजस्थान में कोटा, जयपुर, भरतपुर, जोधपुर और अजमेर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। वहीं उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश की भी संभावना है। इस दौरान मेघगर्जन होने के भी आसार हैं।
राजस्थान में आज कहां-कहां होगी बारिश
जयपुर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, करोली, टोंक, अजमेर, सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, बारां, कोटा, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, उदयपुर, राजसमंद, सिरोही, जालोर, पाली और अलवर में आज येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
राजस्थान में मानसून के बाद क्यों हो रही बारिश
आईएमडी के अनुसार उत्तरी हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। जिसके प्रभाव से राजस्थान के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में अगले 2-3 दिनों के दौरान कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है। अरब सागर में गुजरात के समीप खंभात की खाड़ी और उसके आसपास एक लो-प्रेशर सिस्टम बना हुआ है। जिसके प्रभाव से राज्य के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में अगले 3-4 दिनों के दौरान कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम हो सकती है। कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।
राजस्थान में जैसलमेर में रहा सबसे अधिक पारा
राजस्थान में बीते 24 घंटे में राजस्थान के बांसवाड़ा में 9 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा डूंगरपुर में 5 मिमी, बूंदी के केशवारायपाटन में 3 मिमी, बूंदी शहर में 4 मिमी, प्रतापगढ़ के दलोत में 22 मिमी, कोटा के दीगोद में 19 मिमी, जोधपुर के बालेसर में 5 मिमी, अरनोद में 17 मिमी, सुहागपुरा में 10 मिमी, पाली में 2 मिमी, श्रीगंगानगर के करणपुर में 24 मिमी, उदयपुर के झालरा में 4 मिमी और भीलवाड़ा के कारोइकलां में 6 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। सोमवार को राजस्थान में सबसे अधिक तापमान जैसलमेर में 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान सिरोही में 20.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महावीर जयंती पर श्रमण मुनि 108 संभव सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया
अब पेट्रोल पंपों पर भी मिलेगा केरोसिन, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
राजनीति में विनम्रता, मर्यादा और अनुशासन आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
टिकट न मिलने पर बगावत करने वालों को Mamata Banerjee की कड़ी चेतावनी
MLC पद से इस्तीफे पर बेटे की पहली प्रतिक्रिया, Nitish Kumar को लेकर क्या बोले निशांत कुमार?