चौकी प्रभारी सरिता पटेल ने बच्चों को समझाए संविधान व पुलिस की सामाजिक भूमिका
चौकी प्रभारी सरिता पटेल ने बच्चों को समझाए संविधान व पुलिस की सामाजिक भूमिका
✍️
जसवंत सिंह राजपूत
मो.9981993322
प्रदेश की न्यूज़, जबलपुर
जबलपुर। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में जिलेभर में बाल मित्र योजना अंतर्गत विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में चौकी बरगी नगर में स्कूली छात्र-छात्राओं को आमंत्रित कर भारतीय संविधान, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों के साथ ही गुड टच-बैड टच, पॉक्सो एक्ट और पुलिस व्यवस्था से अवगत कराया गया।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय के निर्देशानुसार समस्त थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया है कि वे विद्यार्थियों को थानों और चौकियों में आमंत्रित कर देशभक्ति, जन सेवा, राष्ट्रीय एकता एवं सुरक्षा की भावना के साथ साइबर अपराध से बचाव, नशे के दुष्परिणाम, डायल-112, बाल विवाह उन्मूलन और कानून की मूल जानकारी प्रदान करें। इसी क्रम में पुलिस चौकी बरगी नगर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अकांक्षा उपाध्याय के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सरिता पटेल ने बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने भारतीय संविधान की भूमिका, नागरिकों के मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों की जानकारी दी तथा पुलिस थाना की सामाजिक भूमिका और पुलिस स्टेशन में कार्यरत प्रमुख पदों के बारे में बच्चों को अवगत कराया।
इसके साथ ही पॉक्सो एक्ट, महिला अपराध, साइबर क्राइम, गुड टच-बैड टच तथा बाल विवाह निषेध अधिनियम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। बच्चों को यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध की स्थिति में पुलिस हमेशा उनकी मित्र है और वे निडर होकर पुलिस से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही सीडब्ल्यूसी, जे.जे.बी. बोर्ड और निःशुल्क कानूनी सहायता हेतु डीएलएसए की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को चौकी भ्रमण कराया गया, जिससे वे पुलिस थाने की कार्यप्रणाली और व्यवस्था से परिचित हो सके। इस पहल से न केवल बच्चों में कानून और अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ी, बल्कि पुलिस के प्रति विश्वास और आत्मीयता की भावना भी मजबूत हुई।
।। समाचार समाप्त।।
Katni में पुलिस का बड़ा कॉम्बिंग ऑपरेशन, वारंटी और बदमाश गिरफ्तार
नई दिल्ली से देहरादून का सफर अब होगा सुपरफास्ट
राघव चड्ढा को लेकर सियासी तूफान, क्या छोड़ेंगे AAP?
जालंधर में कल 6 घंटे बिजली कटौती, कई इलाकों में सप्लाई रहेगी बंद
बंगाल में बीजेपी की संभावना: क्या दोहराएगी 2021 की सफलता?