भिंड में खाद संकट पर हंगामा, भाजपा विधायक और कलेक्टर आमने-सामने
भिंड में खाद संकट पर हंगामा, भाजपा विधायक और कलेक्टर आमने-सामने
मध्य प्रदेश के भिंड जिले में खाद की कमी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह और कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के बीच तीखी झड़प हो गई। मंगलवार को विधायक कुशवाह कलेक्टर के सरकारी बंगले के बाहर धरने पर बैठ गए और सीधी मुलाकात की मांग करने लगे।
सूत्रों के अनुसार, कलेक्टर ने विधायक से मिलने से इंकार कर दिया, जिस पर नाराज होकर कुशवाह गुस्से में हाथ उठाकर थप्पड़ मारने का इशारा करने लगे और गाली-गलौज भी शुरू कर दी। इस दौरान विधायक समर्थकों ने भी नारेबाजी की और “भिंड कलेक्टर चोर है” के नारे लगाए।
विवाद उस समय और बढ़ गया जब कलेक्टर श्रीवास्तव खुद मेन गेट पर आकर सामने आए। उन्होंने विधायक की हरकतों को अनुशासनहीन बताया और कहा कि बातचीत “औकात में रहकर” ही संभव है। इसके जवाब में कुशवाह ने आंखें तरेरीं, मुक्का बांधकर धमकी दी और माहौल और गरम हो गया। हालांकि सुरक्षा गार्ड बीच में आकर कलेक्टर को भीतर ले गए और स्थिति को बिगड़ने से रोका।
जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच रेत खदान और भ्रष्टाचार को लेकर भी तीखी बहस हुई। जिले में खाद की कमी की समस्या को लेकर किसानों में पहले से ही नाराजगी है और अब विधायक और कलेक्टर के बीच टकराव ने राजनीति का पारा और चढ़ा दिया है।
यूपी की सियासत में नई हलचल: Chirag Paswan ने 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान
SIR में अपमान का मुद्दा गरमाया, Mamata Banerjee ने जनता से मांगा जवाब