क्राइम ब्रांच व कैंट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़

जसवंत सिंह राजपूत 
प्रदेश की न्यूज़

जबलपुर, 03 अगस्त 2025
शहर में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए जबलपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत क्राइम ब्रांच और कैंट थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मोटरसाइकिल चोरी कर बेचने की फिराक में खड़े दो युवकों और दो विधि विवादित बालकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

गिरफ्तार आरोपी:

1. शाहरूख खान, उम्र 25 वर्ष, निवासी टेढ़ी नीम बाबा टोला, थाना हनुमानताल


2. शहनवाज अंसारी उर्फ डेफिनेट, उम्र 25 वर्ष, निवासी नेता कॉलोनी, खेरमाई मंदिर के पास, अधारताल


3. 15 वर्षीय एवं 17 वर्षीय दो विधि विवादित बालक

पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देश पर कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक जबलपुर द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को वाहन चोरी, लूट और नकबजनी पर अंकुश लगाने के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए थे। इन्हीं के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजना तिवारी, एवं सीएसपी कैंट श्री उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच और थाना कैंट की संयुक्त टीम द्वारा यह सफलता प्राप्त की गई।

घटना विवरण

दिनांक 02 अगस्त 2025 को सुनील बर्मन निवासी सदर कैंट ने कैंट थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बाइक एमपी 20 एनसी 9063 चोरी हो गई है। मामले में धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

आज दिनांक 03 अगस्त 2025 को पुलिस को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध युवक चार मोटरसाइकिलों के साथ पहलवान बाबा मंदिर के पास खड़े हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पूछताछ की, तो युवक बाइक के दस्तावेज नहीं दिखा सके और गोलमोल जवाब देने लगे। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने चोरी की वारदातें कबूल कीं।

आरोपियों ने कबूला कि:

शहनवाज ने 25 जुलाई की रात सदर से बाइक चोरी की थी।

शाहरूख ने 28 जुलाई को बल्देवबाग और मई महीने में एल्गिन अस्पताल के पास से दो बाइक चोरी की थी, जिनमें नाबालिग साथियों की भूमिका भी सामने आई है।


बरामद मोटरसाइकिलें:

1. एमपी 20 एनसी 9063


2. एमपी 20 एनसी 3430 (एचएफ डीलक्स)


3. सीजी 04 डीडी 8493


4. बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल

चारों आरोपियों को चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया गया है। शहनवाज अंसारी को कैंट थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 193/25 में विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि शेष तीनों के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 35(1)(ई) के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।

उल्लेखनीय भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी कैंट श्री पुष्पेन्द्र पटेल व थाना प्रभारी अपराध श्री शैलेष मिश्रा के निर्देशन में कैंट थाने के सहायक उप निरीक्षक जगदीश सिंह, प्रधान आरक्षक रविशंकर शुक्ला, आरक्षक बलराम, योगेन्द्र, बसंत, बहादुर, संदीप, तथा क्राइम ब्रांच के एएसआई कैलाश मिश्रा, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र और आरक्षक प्रमोद सोनी, सतेन्द्र बिसेन, त्रिलोक पारधी, राजेश मातरे, राजेश मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।