नसों में जमी चर्बी को साफ करेगा ये चमत्कारी पानी, कोलेस्ट्रॉल होगा गायब
नई दिल्ली। Cholesterol Detox Tips: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग सेहत का सही ढंग से ख्याल नहीं रख पा रहे हैं। खराब खानपान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण लोगों में कई तरह की समस्याएं बढ़ रहीं हैं। उन्हीं में से एक हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है। अगर इसे कंट्रोल न किया जाए तो कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसमें हार्ट डिजीज, ब्लड प्रेशर और कई गंभीर बीमारियां शामिल हैं। ऐसे में जरूरी है कि इससे बचने और हेल्दी रहने के लिए शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल में रखा जाए। आज का हमारा लेख भी इसी विषय पर है। हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जो नसों में जमे गंदे Cholesterol को झट से बाहर निकाल फेंकेंगे। जी हां हम आपको अदरक का पानी पीने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसे रोज सुबह खाली पेट पीने (cholesterol cleansing water) से आपको खुद फर्क मालूम चलेगा। ये न सिर्फ कोलेस्ट्रॉल लेवल को मेंटेन करता है बल्कि सेहत को भी कई फायदे पहुंचाता है। आइए जानते हैं विस्तार से -
अदरक का पानी कम करेगा कोलेस्ट्रॉल का लेवल
आपको बता दें कि अदरक को कोलेस्ट्रॉल के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। अगर आप अदरक का पानी (cholesterol detox water) पीते हैं ताे इससे Cholesterol Level को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसमें बायोएक्टिव कंपाउंड्स जैसे जिंजरोल पाया जाता है। ये गंदे कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद कर सकते हैं। साथ ही ट्राइग्लिसराइड्स को भी मेंटेन करते हैं।
ऐसे बनाएं अदरक का पानी
अदरक का पानी आपको रोज सुबह पीना चाहिए। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप एक इंच अदरक का टुकड़ा ले लें। अब इसे छील कर धो लें। इसके बाद एक बर्तन में एक गिलास पानी में अदरक को तब तक उबालें, जब तक पानी आधा न हो जाए। इसे एक कप में छान लें। ठंडा होने पर पिएं।
अदरक का पानी पीने के अन्य फायदे
- डाइजेशन को बेहतर बनाए।
- शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए।
- मॉर्निंक सिकनेस दूर करे।
- वजन कम करने में भी फायदेमंद।
- एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर।
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
दिल्ली विधानसभा में घुसे उपद्रवी, स्पीकर की कार पर स्याही फेंककर फरार
शराब घोटाला मामला: अरविंद केजरीवाल पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट, खुद रखेंगे अपना पक्ष