व्यापारी की मौत से इलाके में शोक, सुसाइड नोट ने सबको किया भावुक
नीरा (पत्नी) मेरा इस दुनिया से जाना ही ठीक है, सुसाइड नोट में लिखकर आरओ प्लांट के संचालक ने जान दे दी। सिविल लाइंस के काजीपुरा स्थित पानी के प्लांट में शुक्रवार शाम बिजली के तार के सहारे उनका शव पाइप से लटका मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल। इस दौरान उनकी जेब से सुसाइड नोट मिला। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस के मुताबिक, आत्महत्या करने वाले 35 वर्षीय वरुण चौहान बिजनौर जिले के स्योहारा थाना क्षेत्र के कजमपुर शेरपुर निवासी थे। सिविल लाइंस के काजीपुरा में उनका आरओ प्लांट है। इस प्लांट से शहर के अलग-अलग मोहल्लों, कॉलोनी, फैक्टरी में पानी सप्लाई किया जाता है। उनके परिवार में पत्नी नीरा चौहान और 10 वर्षीय एक बेटा समर प्रताप और मां है। वह रोजाना सुबह गांव से आते और शाम को वापस चले जाते थे।
शुक्रवार शाम करीब चार बजे प्लांट के टीनशेड में पाइप से बिजली के तार के सहारे उसका शव लटका हुआ था। पड़ोस में प्लाटिंग का काम करने वाले नदीम ने शव लटका देखा तो पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। इसकी जानकारी मिलते ही पत्नी नीरा अपने भाई अमित के साथ मौके पर पहुंच गई।
पत्नी से इस बात पर आखिरी बातचीत में भड़क गए थे वरुण
अमित ने बताया कि स्कूल की छुट्टी होने की वजह से वरुण तीन दिन पहले ही पत्नी और बेटे को अमरोहा स्थित अपनी ससुराल बड़हरा गांव छोड़कर गए थे। पत्नी ने मायके से शुक्रवार की सुबह साढ़े 10 बजे वरुण को फोन किया था। उनकी तबीयत के साथ खाना खा लेने की बात पूछी थी। इससे वरुण भड़क गए और बोले तुमको खाने की पड़ी रहती है।
इतना कहकर फोन काट दिया। वरुण परेशान थे। उनसे बात नहीं हो पा रही थीं। इसके बाद उनका फोन नहीं लगा। काफी देर के बाद प्लांट में पानी की सप्लाई करने वाले नौकर ने कॉल करके पत्नी को घटना की जानकारी दी। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला है।
वरुण ने सुसाइड नोट में बयां किया दर्द
नीरा मेरा इस दुनिया से जाना ही ठीक है, अपना और गब्बू का ध्यान रखना। परेशान मत होना, अगर मैं रहता तो सबकुछ खत्म हो जाता। मैं अपनी जेब में पेपर रखकर मर रहा हूं, ताकि पुलिस परेशान न करे, मम्मी और गब्बू का ध्यान रखना।
ऑनलाइन गेम में लाखों गंवाए
पुलिस का कहना है कि वरुण के साले अमित और अन्य परिजनों से बात की गई है। तब पता चला कि वरुण ने आनलाइन गेम खेलकर रुपये हार गए थे। इससे उन पर कर्ज हो गया था। अमित का कहना है कि करीब एक साल पहले ऑनलाइन गेम खेला था। जिसमें उन्हें नुकसान हुआ था लेकिन अब उन्होंने जमीन बेचकर सब ठीक कर लिया था। अमित का कहना है कि अब यह समझ में नहीं आ रहा है कि उन्होंने यह आत्मघाती कदम क्यों उठा लिया।
सागर रबारी का इस्तीफा, गुजरात में AAP को बड़ा झटका
स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी—लाइफस्टाइल बीमारियां सबसे बड़ा खतरा
PSL 2026 प्लेऑफ में चार कप्तानों की दिलचस्प टक्कर
मिताली बाग की कार पर हमला, BJP पर लाठी-डंडों से गुंडागर्दी का आरोप