होटल वेलवेट में सेक्स रैकेट का खुलासा, पुलिस ने छापा मारकर होटल संचालक सहित तीन युवतियों को पकड़ा
होटल वेलवेट में सेक्स रैकेट का खुलासा, पुलिस ने छापा मारकर होटल संचालक सहित तीन युवतियों को पकड़ा
जसवंत सिंह राजपूत
(प्रदेश की न्यूज़)
जबलपुर, मध्यप्रदेश। शहर के पास इलाके विजय नगर में स्थित होटल वेलवेट में बुधवार शाम लार्डगंज थाना एवं महिला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में होटल संचालक प्रदीप मिश्रा, एक कथित ग्राहक जीवन पांडे और तीन युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में लिया गया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लंबे समय से इस होटल में अवैध गतिविधियां संचालित होने की खबरें आ रही थीं। लेकिन ठोस प्रमाण न होने के कारण कार्रवाई नहीं हो सकी थी। हाल ही में पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली कि होटल की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है, जिसके बाद बुधवार शाम एक विशेष टीम ने विजय नगर क्षेत्र के जीरो डिग्री नामक स्थान पर स्थित होटल वेलवेट पर छापा मारा।
छापे के दौरान होटल के कमरों से आपत्तिजनक सामग्री और कई चौंकाने वाली जानकारियाँ सामने आईं। प्रारंभिक पूछताछ में यह भी सामने आया है कि यह रैकेट काफी समय से चल रहा था और सोशल मीडिया के जरिए ग्राहकों से संपर्क किया जाता था।
जबलपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। होटल को सील कर दिया गया है और पकड़े गए सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।
इस मामले ने जबलपुर के होटल व्यवसाय और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस द्वारा आगे भी ऐसे संदिग्ध होटलों की निगरानी और छापेमारी की संभावना जताई जा रही है।
पूरे मैच में गेंदबाजों पर हावी रही बाबर की बल्लेबाजी
Sohum Shah की फिल्म Tumbbad 2 3 दिसंबर 2027 को होगी रिलीज
संजय दत्त की ‘आखरी सवाल’ की मेकिंग वीडियो रिलीज, देशभक्ति की झलक
राजकुमार हिरानी की 3 Idiots का सीक्वल कन्फर्म, आमिर खान ने किया खुलासा