सिहोरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही,चोरी की योजना बनाते तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार और औजार बरामद
सिहोरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही,चोरी की योजना बनाते तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार और औजार बरामद
जसवंत सिंह राजपूत
( प्रदेश की न्यूज़ )
सिहोरा (जबलपुर), 18 जून 2025:
सिहोरा पुलिस ने ईदगाह क्षेत्र में चोरी की योजना बना रहे तीन युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों के पास से बिना नंबर की बाइक, धारदार औजार और पिस्टलनुमा लाइटर सहित कई संदिग्ध वस्तुएं बरामद की गई हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूर्यकांत शर्मा और एसडीओपी सिहोरा पारूल शर्मा के मार्गदर्शन में थाना सिहोरा की टीम ने दबिश दी।
👉गिरफ्तार आरोपी:
शुभम उर्फ गोलू निषाद (25), निवासी दुर्गा चौक, एनकेजे, कटनी
प्रदीप उर्फ परमू सूर्यवंशी (26), निवासी उड़िया मोहल्ला, एनकेजे, कटनी
अमित चौहान (24), निवासी नयागांव, एनकेजे, कटनी
थाना प्रभारी विपिन बिहारी सिंह ने बताया कि 17 जून की रात मुखबिर की सूचना पर ईदगाह के पास तीनों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। पूछताछ में इन्होंने चोरी की योजना स्वीकार की है।
👉बरामद सामग्री:
बिना नंबर की मोटरसाइकिल
लोहे की नुकीली रॉड, हथौड़ी, आरी ब्लेड
पिंचिस (प्लास), पिस्टलनुमा लाइटर
दो गमछे
👉आपराधिक पृष्ठभूमि:
शुभम निषाद पर लूट और नकबजनी के 4 प्रकरण दर्ज हैं।
प्रदीप सूर्यवंशी पर मारपीट, चोरी और आर्म्स एक्ट के तहत 4 केस पंजीबद्ध हैं।
आरोपियों के खिलाफ धारा 313 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
👉पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक विनोद कुमार बागरी, पुष्कर मिश्रा, प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश दुबे, गणेश्वर सिंह, आरक्षक संजीत मेश्राम, देवराज, जयप्रकाश, राजेश पटैल और परमजीत यादव का विशेष योगदान रहा।
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव