जेल में जन्मे कन्हैया: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भक्ति में झूमे बंदी, गूंजे जयकारे
जेल में जन्मे कन्हैया: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भक्ति में झूमे बंदी, गूंजे जयकारे
जसवंत सिंह राजपूत
( प्रदेश की न्यूज़ )
जबलपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर भगवान श्री कृष्ण का प्रकट उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जेल परिसर में जैसे ही श्री कृष्ण के जन्म की कथा हुई, बंदी भक्ति में झूम उठे और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
👉भक्ति में डूबे बंदी, केक से मनाया उत्सव
बंदियों ने भगवान श्री कृष्ण के जन्म की खुशी में विशेष रूप से केक तैयार कर भगवान को अर्पित किया। जन्मोत्सव के दौरान ‘नंदलाल के बधाई गीतों’ पर कैदी भावविभोर होकर नाचे। पूरा कारागार श्री कृष्ण के जयकारों से गूंज उठा — "नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की!"
👉शास्त्री जी के प्रवचनों से जागृत हुई भक्ति
इस अवसर पर कथा वाचन कर रहे शिव मंदिर कचनार सिटी (बड़े शंकर जी) के मुख्य आचार्य एवं मां दक्षिणेश्वरी धाम के संस्थापक सुरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज ने भगवान श्री कृष्ण के जन्म की कथा के साथ-साथ गजेंद्र मोक्ष, समुद्र मंथन, वामन अवतार जैसे प्रसंगों का भी भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने आध्यात्मिक ज्ञान से परिपूर्ण प्रसंगों के माध्यम से बंदियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा दी।

शास्त्री जी के प्रवचनों का असर यह रहा कि कैदी आत्मचिंतन की ओर अग्रसर हो रहे हैं। उनके मन में भक्ति और सुधार की भावना जागृत हो रही है।
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव