होटल पसरीचा में जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 7 जुआड़ी गिरफ्तार, 4.02 लाख की नगदी बरामद
होटल पसरीचा में जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 7 जुआड़ी गिरफ्तार, 4.02 लाख की नगदी बरामद
जसवंत सिंह राजपूत
( प्रदेश की न्यूज़ )
जबलपुर, 17 जून 2025।
शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए होटल पसरीचा में संचालित जुए के फड़ पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान मौके से सात जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा गया, जिनके पास से कुल ₹4,02,300 नगद एवं ताश के पत्ते बरामद किए गए।
इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए जबलपुर के पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने बताया कि उन्हें 17 जून की रात एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि पसरिचा होटल में कुछ लोग ताश पत्तों पर रुपयों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा को मामले की तस्दीक और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। सूचना की पुष्टि होने के बाद योजनाबद्ध तरीके से कंट्रोल रूम प्रभारी श्री सतीष झारिया के नेतृत्व में, चौकी धनवंतरी नगर और चौकी गौर की संयुक्त टीम ने होटल पसरीचा के हॉल में दबिश दी। पुलिस टीम को वहाँ सात व्यक्ति ताश पत्तों के साथ जुआ खेलते हुए मिले, जिन्हें मौके से गिरफ्तार किया गया।
👉गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं
अर्जुन मूलचंदानी (65), निवासी रांझी मेन रोड, सतीश शर्मा (48), निवासी रामपुर छापर, थाना गोरखपुर, भरत मृगनानी (35), निवासी पुष्पकुंज कॉलोनी, गोरखपुर, शैलेश चौरसिया (61), निवासी आदित्य कॉलोनी, नर्मदा रोड, अनिल शर्मा (70), निवासी जेडीए कॉलोनी, रांझी,भूपेन्द्र सिंह (65), निवासी अनंतारा, तिलहरी गोराबाजार,मनीष सोनी (56), निवासी गढ़ा फाटक, पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
👉पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस सफल कार्रवाई में कंट्रोल रूम प्रभारी सतीष झारिया, चौकी धनवंतरी नगर प्रभारी उपनिरीक्षक दिनेश गौतम, चौकी गौर प्रभारी उपनिरीक्षक टेकचंद शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक सोमनाथ, आरक्षक विनय, रजनीश यादव (धनवंतरी नगर), तथा गोरखपुर थाना से आरक्षक अजय भारद्वाज और रोहित द्विवेदी की भूमिका उल्लेखनीय रही।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में जुआ गतिविधियों पर अंकुश लगाने का संदेश गया है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को तुरंत दें।
नौतपा कब से शुरू? 9 दिन बरसेगी आग, जानें बचने के उपाय
घर में मकड़ी के जाले? तुरंत हटाएं, वरना बिगड़ सकते हैं रिश्ते और धन
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया