मन के अधीन नहीं, मन को करें अधीन, केंद्रीय जेल में श्रीमद्भागवत कथा में सुरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी का प्रवचन
शिव विवाह के उत्सव में बंदियों ने किया भजन-नृत्य, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे
जसवंत सिंह राजपूत
( प्रदेश की न्यूज़ )
जबलपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में रविवार को कथावाचक आचार्य सुरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज (मुख्य आचार्य, शिव मंदिर कचनार सिटी एवं संस्थापक, मां दक्षिणेश्वरी धाम) ने गूढ़ आध्यात्मिक संदेश देते हुए कहा कि "मनुष्य का बंधन और मुक्ति दोनों का कारण उसका मन है। यदि मन को अपने अधीन कर लिया जाए तो मुक्ति स्वयं सामने खड़ी होती है।"
शास्त्री जी ने कपिल-देवहूति संवाद, सती चरित्र सहित कई प्रसंगों की रोचक और प्रेरणादायक व्याख्या की। उन्होंने कहा कि मन बड़ा चंचल है, यह सांसारिक विषय-वासनाओं में उलझा रहता है। इसलिए ज़रूरी है कि हम अपने मन को भगवान के श्रीचरणों में स्थिर करें, तभी जीवन का कल्याण संभव है।
👉शिव विवाह में उमड़ा उल्लास, बंदियों ने निकाली शिव बारात
कथा के दौरान भगवान शिव विवाह का दिव्य प्रसंग बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बंदी स्वयं शिव, पार्वती, नंदी, श्रृंगी और भूत-प्रेत के रूप में बारात में शामिल हुए। बैंड-बाजों के साथ जेल परिसर में शिव बारात निकाली गई, जिसमें सभी बंदी झूमते-नाचते नजर आए। भजन गायक शिवा विश्वकर्मा द्वारा प्रस्तुत शिव विवाह के भजनों ने वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। बंदियों ने भजनों पर जमकर नृत्य किया और पलभर के लिए जेल परिसर धार्मिक आनंद धाम बन गया।
👉व्यासपीठ पूजन में शामिल रहे अधिकारी
कथा आरंभ से पूर्व जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर के मार्गदर्शन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ व्यासपीठ का पूजन संपन्न हुआ, जिसे उप जेल अधीक्षक मदन कमलेश ने विधिपूर्वक किया।
इस अवसर पर उप जेल अधीक्षक रूपाली मिश्रा, सहायक जेल अधीक्षक प्रशांत चौहान, हिमांशु तिवारी, अंजू मिश्रा, ओम प्रकाश दुबे, पं. अमित उपाध्याय सहित जेल के कई अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
📌 विशेष टिप्पणी:
केंद्रीय जेल में इस प्रकार के आयोजन बंदियों के मानसिक, आध्यात्मिक और नैतिक उत्थान की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल है। भक्ति, कथा और सांस्कृतिक आयोजन जेल के वातावरण को सकारात्मक ऊर्जा से भरने में सहायक साबित हो रहे हैं।
हर कदम पर मिल रही असफलता? अपनाएं ये 5 मंत्र, बदलेगी किस्मत
असहनीय कष्ट में करें हनुमान बाहुक पाठ, बजरंगबली हर लेंगे संकट
नौतपा कब से शुरू? 9 दिन बरसेगी आग, जानें बचने के उपाय
घर में मकड़ी के जाले? तुरंत हटाएं, वरना बिगड़ सकते हैं रिश्ते और धन