यूनियन बैंक में लगी आग, 2 घंटे की मशक्कत के बाद बुझाई गई लपटें
जगदलपुर शहर के प्रतापगंज पारा स्थित एक बैंक में अचानक से देर रात आग लग गई। मामले की जानकारी लगते ही आमजनों से लेकर पुलिस व फायर बिग्रेड की टीम भी मौके पर आ पहुंची। आग में बैंक के अंदर रखा सामान जल गया। फायर बिग्रेड की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि रात करीब 11 से 12 बजे के बीच पुलिस को सूचना मिली कि प्रतापगंज पारा स्थित यूनियन बैंक से अचानक से धुआं निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। बैंक के आसपास रहने वाले लोगों में घटना को लेकर हड़कंप मच गया। आग बुझाने के लिए आसपास के लोगों ने फायर बिग्रेड को भी सूचना दी।
फायर बिग्रेड की टीम ने 2 घंटे से अधिक देर तक चले बचाव अभियान के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में बैंक के अंदर रखा लाखो का सामान खाक हो गया। मामले की जांच की जा रही है।
अखंड प्रचण्ड पुरुषार्थी आशीष ऊषा अग्रवाल
ग्वालियर में ‘दा वन हाई परफॉर्मेंस सेंटर’ का भव्य उद्घाटन
एम्स की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: केंद्र से कहा- 'गर्भपात के पुराने नियमों में अब बदलाव की जरूरत'
Sudha Chandran ने Premanand Maharaj से की मुलाकात
Vinod Kambli को सहारे से वानखेड़े पहुंचते देख भावुक हुए फैंस