किसानों से ठगी पर सख्त हुए किरौड़ी लाल, बोले- बख्शे नहीं जाएंगे नकली बीज माफिया
राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने स्पष्ट कहा है कि प्रदेश में जो बीज निर्माता कंपनियां अमानक बीज तैयार कर रही हैं, उन कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डॉ. मीणा ने कहा कि बीज निर्माता यूनिट में मूल जर्म प्लाज्म से संबंधित बीज का स्रोत, बीज उगाने से कटाई तक की निरीक्षण रिपोर्ट, बीज का मल्टीप्लेशन/उगाने वाले किसानों की सूची, बीज के कट्टों पर बुकरम पर्ची की सूचना सहित कई चीजों का रिकॉर्ड नहीं है।
सख्त कार्रवाई होगी
उन्होंने कहा कि वे अमानक बीज ही तैयार कर रहे हैं और इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। मीणा ने कहा कि वह किसान का बेटे हैं और यह बर्दाश्त नहीं कर सकते कि अमानक (नकली) बीज बेचकर किसानों को ठगा जाए। ऐसा करने वालों को स्पष्ट चेतावनी है कि इस काले कारोबार को तुरंत बंद कर दें। उन्होंने विक्रेता संघ से अपील करते हुए कहा कि गलत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई में सहयोग करें।
भ्रम फैलाना अपराध
डॉ. मीणा ने कहा कि श्रीगंगानगर में अमानक एवं संदिग्ध बीज तैयार कर रही प्रोसेसिंग यूनिटों की धरपकड़ के विरोध में राजस्थान कृषि विक्रेता संघ हड़ताल कर रहा है। यह उनका लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन इसकी आड़ में भ्रम फैलाना अपराध है। यह अभियान कृषि विभाग की गाइड लाइन गुण नियंत्रण अभियान का हिस्सा है, जो की संदिग्ध एवं घटिया और अमानक बीज के कारोबार करने वालो के खिलाफ है।
अभियान के पक्ष में खड़ा होना चाहिए
उन्होंने कहा कि जो प्रोसेसिंग यूनिट गाइडलाइन और नियमों का पालन कर किसानों के लिए उत्कृष्ट श्रेणी का बीज तैयार कर रही हैं, उन्हें अभियान का विरोध करने की बजाय इसके पक्ष में खड़ा होना चाहिए। सही काम कर रही कंपनियों को किसी से डरने की जरूरत नहीं है। विभाग और सरकार उनके साथ खड़े हैं।
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर